गाज़ियाबाद, फरवरी 27 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। मोहननगर तिराहे पर लगे एस्केलेटर को चालू कराने के लिए अब ट्रांस हिंडन के लोगों ने आवाज उठानी शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि करोड़ों की लागत से तैयार एस्केलेटर को जल्द शुरू किया जाए ताकि लोगों को सहूलियत के साथ यातायात भी सुगम हो सके। इसके लिए लोगों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। मोहननगर तिराहा ट्रांस हिंडन के व्यस्ततम स्थानों में से एक है, यहां बस अड्डा होने के कारण पैदल यात्रियों की संख्या अधिक होती है। 20 हजार से अधिक लोग भी आते-जाते है। यात्रियों कि सुविधा के लिए यहां पर फुटओवर ब्रिज बनाया गया है। इस पर जनवरी 2022 में जीडीए ने एस्केलेटर बनाया था। लेकिन शुरू होने के करीब चार माह से बाद से ही यह बंद है। इस कारण बुजुर्ग यात्री फुटओवर ब्रिज का इस्तेमाल नहीं कर पाते। इससे उन्हें मजबूरन भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.