औरंगाबाद, मई 9 -- हरिहरगंज से औरंगाबाद तक जाम और दुर्घटनाओं से लोग परेशान अंबा, संवाद सूत्र। झारखंड बॉर्डर हरिहरगंज से औरंगाबाद तक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-139 की बदहाल स्थिति राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। सड़क की खस्ता हालत, जगह-जगह बने गड्ढे और कम चौड़ाई के कारण इस मार्ग पर सफर करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। हरिहरगंज से औरंगाबाद तक की करीब 25 किलोमीटर दूरी तय करने में कई बार घंटों लग जाते हैं। इस मार्ग पर ट्रक, बस, ट्रैक्टर, ऑटो समेत छोटे-बड़े वाहनों का लगातार परिचालन होता है। सड़क उबड़-खाबड़ होने के कारण भारी वाहनों की रफ्तार धीमी हो जाती है, जबकि संकरी सड़क पर वाहनों को साइड देने में भी परेशानी होती है। यह भी पढ़ें- सड़क की चौड़ाई और पक्कीकरण की मांग की खासकर ट्रैक्टर और ऑटो जैसे धीमी गति वाले वाहनों की वजह से ते...