रायबरेली, दिसम्बर 28 -- रायबरेली,संवाददाता। खस्ताहाल पड़े सलोन बस स्टेशन का जीर्णोद्वार कराए जाने के लिए शासन से मंजूरी मिल गई और इसके लिए कार्यदायी संस्था भी नामित हो गई। लेकिन अभी तक उक्त बस स्टेशन का निर्माण कार्य नहीं शुरू कराया गया। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परिवहन निगम के अधिकारियों की ओर से कार्यदायी संस्था को पत्राचार भी किया गया। कई दशक पहले बना सलोन बस स्टेशन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। यहां पर यात्रियों सुविधाओं के नाम पर कोई व्यवस्था नहीं है। खस्ताहाल बस स्टेशन की मरम्मत कराए जाने के लिए परिवहन निगम के अधिकारियों की ओर को शासन स्तर पर पत्राचार किया गया। इसके बाद क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार के द्वारा भी काफी प्रयास किया कि उक्त बस स्टेशन की दशा सुधर जाए। इसमें शासन स्तर पर भेजे गए प्रस्ताव के बाद बस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.