सीवान, मई 28 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में अतिथियों के ठहरने के उद्देश्य से बनाया गया अतिथि भवन (आईबी) इन दिनों बदहाली और उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। रखरखाव के अभाव में भवन की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। परिसर में फैली गंदगी, उगी झाड़ियां और गेट के सामने जमा कचरा व गंदा पानी विभागीय लापरवाही की कहानी बयां कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस भवन का निर्माण बड़े अधिकारियों और अतिथियों के ठहरने के लिए किया गया था, आज उसकी हालत इतनी खराब हो चुकी है कि वहां खड़ा होना भी मुश्किल हो गया है।

अतिथि भवन की स्थिति आईबी परिसर पूरी तरह जंगल में तब्दील होता जा रहा है। भवन के चारों ओर झाड़-झंखाड़ उग आए हैं, जबकि मुख्य गेट के सामने गंदे पानी का जमाव और कूड़ा-कचरे का अंबार लगा रहता है। बदबू के कारण राहगीरों और आसपास ...