बदहाली की कगार पर पहुंचे माजरी फतेहपुर के अमृत सरोवर
रिषिकेष, मई 17 -- माजरी फतेहपुर क्षेत्र स्थित दो अमृत सरोवर पिछले कई वर्षों से बदहाली की स्थिति में पहुंच चुके हैं। अमृत सरोवरों के आसपास संचालित खनन क्रेशरों से निकलने वाला गंदा पानी सीधे सरोवरों में प्रवाहित हो रहा है, जिससे जल प्रदूषित हो गया है। डोईवाला के माजरी फतेहपुर में अमृत सरोवरों के पास खनन जोरों से हो रहा है। जिससे यहां से निकलने वाला गंदा पानी अमृत सरोवर तक पहुंच रहा है। इससे न केवल जल संरक्षण की मंशा प्रभावित हो रही है, बल्कि सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत सरोवर योजना पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है। जीवनवाला ग्राम प्रधान गुरजीत सिंह लाडी ने कहा कि अमृत सरोवर गांव की महत्वपूर्ण धरोहर हैं। यदि समय रहते क्रेशरों से निकलने वाले गंदे पानी की रोकथाम नहीं की गई, तो सरोवरों का अस्तित्व ही खतरे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.