बदहाली का शिकार है देश के क्रांतिकारियों की निशानी
गोरखपुर, मई 23 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। देश की आजादी के लिए मर मिटने वाले चौरीचौरा विद्रोह के क्रान्तिकारियों की निशानी बदहाली का शिकार है। मुख्य शहीद स्तंभ के पत्थर टूटकर बाहर निकल गए हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इन पत्थरों को अभी कुछ ही दिनों पहले लगाया गया था, लेकिन दुबारा उखड़ रहे हैं। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सरकारी धन के सदुपयोग पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके अलावा, परिसर के पार्क में पर्यटकों के बैठने के लिए लगाई गई सीमेंट की कुर्सियां टूटी पड़ी हैं और फर्श पर लगे कीमती मार्बल जगह-जगह से टूटकर गायब हो चुके हैं। दीवारों पर उकेरी गई अमर शहीदों की ऐतिहासिक चित्रकारी भी देखरेख के अभाव में धुंधली होकर खराब हो चुकी है। पार्क के सौंदर्य को बढ़ाने के लिए लगाए गए फब्बारे का विद्युत कंट्रोल बॉक्स टूटकर कर गिरा पड़ा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.