अंबेडकर नगर, फरवरी 25 -- जलालपुर, संवाददाता। जलालपुर तहसील क्षेत्र के किशनपुर कबिरहा के ब्रह्म बाबा जंगल में लगभग 15 वर्ष पूर्व निर्मित बरात घर बदहाली की दशा में पहुंच चुका है। निर्माण के बाद से न तो साफ सफाई कराई गई न ही कोई देखरेख करने वाला है। करीब डेढ़ दशक पहले जलालपुर के किशुनपुर कबिरहा के ब्रह्म बाबा जंगल में बरात घर का निर्माण हुआ था। इसका उद्देश्य यह था कि गांव में आने वाली बारातों को यहां ठहराया जा सके। निर्माण के दौरान ग्रामीणों में यह खुशी थी कि अब गांव में आने वाली बरात को ठहराने के लिए जगह नहीं खोजना पड़ेगा। हालांकि समय बीतने के साथ ही उनकी उम्मीदें धूमिल हो गई। दरअसल बरात घर निर्माण के बाद से यहां कोई व्यवस्था नहीं हो सकी। मौजूदा हालत यह है कि भवन जहां खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। वहीं टूटी खिड़कियां, क्षतिग्रस्त दरवाजे व फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.