ग्रेटर नोएडा, मार्च 16 -- ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर जिला न्यायालय में सोमवार को वकीलों ने जोरदार हंगामा किया। वकीलों का आरोप है कि बिसरख पुलिस ने एक अधिवक्ता के साथ मारपीट की और उसे अवैध रूप से हिरासत में रखा। इस घटना से आक्रोशित वकीलों ने कोर्ट का काम ठप कर दिया और परिसर से पुलिसकर्मियों को बाहर निकाल दिया। हालांकि चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है लेकिन वकील इससे संतुष्ट नहीं हैं। हाल ही में पुलिस टीम की ओर से एक अधिवक्ता को देर रात उसके घर से उठाकर थाने ले जाने की घटना सामने आई थी। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने वकील के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया। वकीलों ने आरोप लगाया कि पुलिस टीम ने बिना उचित कारण के अधिवक्ता को हिरासत में लिया और थाने में उसके साथ मारपीट की। इस घटना से नाराज वकीलों ने कोर्ट परिसर में जमकर हंगामा किया और पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.