उन्नाव, मार्च 20 -- चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बुधवार रात वह बरामदे में सो रही थी। तभी गलत नियत के चलते पड़ोसी शुभम सिंह घर में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। नींद खुली तो शोर मचाया। तभी ऊपर कमरे में मौजूद मां और भाई पहुंचे तो वह मौके से भाग निकला। मां शिकायत करने गई तो गाली-गलौज करने लगा। विरोध किया तो शुभम सिंह, रजनीश सिंह व सरला सिंह ने मिलकर मारपीट की और तमंचे से फायर कर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि पीडिता की तहरीर पर महिला सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.