नोएडा, फरवरी 3 -- रबूपुरा। फलेदा गांव निवासी मुकेश का आरोप है कि उसके भाई की पत्नी शिवाका शुक्रवार दोपहर अपने परिवार के ही दुष्यंत और दक्ष के साथ भैंस लेकर जा रही थी। रास्ते में गांव के ही राजू, लखन, सुभाष और एक अन्य व्यक्ति ने बेवजह उन्हें गाली देनी शुरू कर दी। आरोप है कि चारों ने विरोध करने पर उनके ऊपर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकी फरार हो गए। घटना में महिला समेत तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...