फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 21 -- कायमगंज, संवाददाता। तहसील परिसर में एसडीएम न्यायालय में तैनात अहलमद (फौजदारी) अनुज कुमार ने करीब आधा दर्जन से अधिक अधिवक्ताओं के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, तोड़फोड़ और बदसलूकी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे कर्मचारियों की साजिश करार दिया है। पुलिस को दी गई तहरीर में अहलमद अनुज कुमार ने बताया कि सोमवार शाम करीब 4 बजकर 45 मिनट वह न्यायालय में सरकारी कार्य निपटा रहे थे। इसी दौरान आधा दर्जन से अधिक अधिवक्ता वहां पहुंचे और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज व बदसलूकी शुरू कर दी। आरोप है कि अधिवक्ताओं ने न्यायालय की महत्वपूर्ण पत्रावलियों को भी अस्त-व्यस्त कर दिया। यह भी पढ़ें- अधिवक्ताओं और लेखपालों के बीच चल रहा विवाद नहीं हो रहा खत्म अहलमद का दावा...