गिरडीह, मार्च 6 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बॉर्डर ऐरिया पर स्थित ग्राम पंचायत बदवारा में नल जल योजना का कार्य पिछले दो वर्षों से अधर में लटका हुआ है। इस योजना के तहत लोगों को पानी मिलने की बातें तो दूर की है संवेदक द्वारा योजना कार्य को मूर्त रूप तक नहीं दिया जा सका है। फलस्वरूप क्षेत्र में योजना कार्य अधूरा पड़ा हुआ है और स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष है। इस योजना के तहत पानी टंकी के लिए खड़ा किए गए इंफ्रास्ट्रक्चर यूं ही पड़ा हुआ है, जो इस योजना साक्षी साबित हो रहा है। इतना ही नहीं बदवारा के अलावा इस पंचायत के पोषक गांवों का भी हाल एक जैसा बना है। कुछ जगहों पर पानी टंकी लगाई भी गई है तो वह कारगर साबित नहीं हो रही है। जिससे बदवारा पंचायत में नल योजना का हाल बेहाल है। गर्मी मौसम की आहट होते ही पंचायत के अधीनस्थ गांवों में ...