संतकबीरनगर, जून 7 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले में बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग भी मोबाइल पर एलर्ट कर रहा है। गरज के साथ बौछार पड़ने और 60 से 80 किमी प्रति घंटा की गति से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की जा रही है। इसको लेकर किसान भी एलर्ट हो रहे हैं। मौसम में बदलाव की वजह से दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जो सामान्य से दो डिग्री कम आंका गया है। यह भी पढ़ें- मौसम: तेज हवा के साथ बारिश का पूर्वानुमानमौसम की स्थिति मौसम इस प्रकार का बना हुआ है कि आसमान में बदली व पुरवा हवाओं की वजह से जून के महीने में भी हीटवेव का असर नहीं है। शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आसमान में बदली छाने की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से सामना करना पड़ा। आसमान में पूरे दिन बादलों की आवाजाही लगी ...