रांची, फरवरी 13 -- रांची, वरीय संवाददाता। आज से सात वर्ष पहले 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों को आतंकियों ने धोखे से मारा था। पूर्व सैनिकों का कहना है कि इस घटना ने भारत के सब्र का बांध तोड़ दिया। इसके बाद भारत ने अपने सैन्य ऑपरेशन में बदलाव किया और हिंसा और आतंकवादियों को घातक जवाब देने लगा है। पूर्व सैनिकों ने कहा कि देश की सुरक्षा नीति में बड़ा बदलाव दिख रहा है और अब भारत आतंक के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले के बाद की गई बालाकोट एयर स्ट्राइक ने स्पष्ट कर दिया कि देश अब हमलों का जवाब देने में पीछे नहीं हटेगा। ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को करारा जवाब देकर भारत ने अपनी सामरिक क्षमता का परिचय दिया है। यह संदेश दुनिया भर के आतंकियों के लिए चेतावनी है। पुलवामा हमला में जिस तरह आतंकियों ने ह...