बदल जाएगा पाक का नक्शा? बलूचिस्तान को छूने से हिचक रहे जरदारी, मुनीर ने भेजा मैसेज
नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- पाकिस्तान इन दिनों अंदरूनी राजनीतिक संकट से जूझ रहा है। देश में नए प्रांतों के गठन को लेकर अटकलें तेज हैं। इस सबके बीच पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और केंद्रीय गृह मंत्री मोहसिन नकवी के बीच लंदन में लगभग 90 मिनट की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। सूत्रों के अनुसार, नकवी पाकिस्तान सेना के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) और थल सेनाध्यक्ष फील्ड मार्शल आसिम मुनीर का एक खास संदेश लेकर लंदन पहुंचे थे। आपको बता दें कि सेना पाकिस्तान में नए प्रांतों के गठन की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने के पक्ष में है और इस पर जल्द से जल्द फैसला लेने का दबाव राष्ट्रपति जरदारी पर बनाया जा रहा है। हालांकि, जरदारी ने इस राजनीतिक संकट के दुष्परिणामों से बचने के लिए एक वैकल्पिक फॉर्मूला पेश किया है। जरदारी ने संकेत दिया है कि वे नए प्रांतों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.