बदल गया SIM Card से जुड़ा बड़ा नियम, 9 नंबर आपके नाम हैं तो अब नहीं मिलेगा एक और मोबाइल नंबर
नई दिल्ली, अगस्त 20 -- New SIM Card Rule: अगर आपके नाम पर कई मोबाइल नंबर चल रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। DoT ने मोबाइल कनेक्शन को लेकर नया निर्देश जारी किया है। इसके तहत जिन ग्राहकों के नाम पर पहले से 9 मोबाइल कनेक्शन दर्ज हैं, उन्हें अब एक और नया मोबाइल नंबर यानी की 10 वां नंबर जारी नहीं किया जाएगा। टेलीकॉम कंपनियों को ऐसे ग्राहकों की पहचान करने और उन्हें नया SIM देने से रोकने के लिए जरूरी इंतजाम करने को कहा गया है। नया नियम 24 अगस्त 2026 से लागू किया जाना है। DoT ने टेलीकॉम कंपनियों को इस तारीख से ऐसे ग्राहकों की पहचान करने और निर्धारित सीमा से ज्यादा नया कनेक्शन देने से इनकार करने की व्यवस्था लागू करने को कहा है। वहीं Subscriber Photos को Digital Intelligence Platform यानी DIP पर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू होगी। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.