नई दिल्ली, मई 13 -- ipl 2026 qualification chances percentage: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन के 56 मुकाबले मंगलवार 12 मई तक खेले जा चुके हैं। अब सिर्फ 14 लीग मैच ही बाकी हैं। इससे पहले जान लीजिए कि किस टीम के कितने प्रतिशत चांस आईपीएल 2026 प्लेऑफ्स में पहुंचने के हैं। दो टीमें टूर्नामेंट के प्लेऑफ्स की रेस से बाहर हैं। एक टीम ऐसी है, जिसके 99 फीसदी से ज्यादा चांस प्लेऑफ्स में जाने के हैं, जबकि एक टीम के सिर्फ एक फीसदी चांस ही प्लेऑफ्स का टिकट कटाने के हैं। पूरा सिनेरियो इस समय क्या है? यह जान लीजिए। आईपीएल 2026 का 56वां लीग मैच 12 मई को गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात की टीम ने जीत दर्ज की और इस जीत के साथ जीटी के 16 पॉइंट्स हो गए। 16 पॉइंट्स के साथ गुजरात की टीम आसानी से प्लेऑफ्स के...