शिमला, अप्रैल 3 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से राज्य की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं पर बर्फबारी शुरू हो गई है, जबकि राजधानी शिमला और पर्यटन नगरी मनाली में घने बादल छाए हुए हैं। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा की ऊंची चोटियों पर रुक-रुक कर हिमपात हो रहा है, जिससे अप्रैल महीने में भी पहाड़ी इलाकों में ठंड का असर बना हुआ है। राज्य के निचले जिलों में भी बादलों का डेरा है और कई स्थानों पर तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने आज और कल लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर प्रदेश के 10 जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.