बदल गया हिमाचल प्रदेश का मौसम, 4 दिन होगी झमाझम बारिश; IMD का अलर्ट
शिमला, जून 12 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में बीती रात से मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, गरज के साथ बारिश और आसमानी बिजली गिरने की घटनाएं दर्ज की गईं। इससे जहां भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं कुछ इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ और बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। मौसम विभाग ने 16 जून तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।80 KM की रफ्तार से चलीं तूफानी हवाएं बीती रात शिमला, कांगड़ा, भुंतर, सुंदरनगर, मनाली और कुफरी सहित कई स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं हुईं। वहीं कुमारसेन और मलाना क्षेत्र में ओलावृष्टि (मध्यम स्तर) दर्ज की गई। हमीरपुर जिला के नेरी में 81 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। कई स्थानों पर पेड़ गिरने और अस्थायी बाधाएं आने से जनजीवन प्रभावित ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.