बदल गया हिमाचल प्रदेश का मौसम, शिमला-मनाली हुआ कूल-कूल, आंधी-बारिश का अलर्ट
शिमला, मई 22 -- Himachal Pradesh weather: हिमाचल प्रदेश के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कई दिनों से भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहे हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। राजधानी शिमला समेत कई इलाकों में सुबह से तेज हवाएं चलती रहीं और हल्की बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बादलों के बरसने और ठंडी हवाएं चलने से लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले तीन दिनों से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा था और लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे।शिमला का मौसम कैसा शिमला में सुबह आसमान में बादल छाए रहे और कई जगह हल्की बारिश हुई। तेज हवाओं के कारण मौसम ठंडा हो गया। पिछले कल शिमला का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था, जो सामान्य से करीब पांच डिग्री ज्यादा था। राजधानी में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.