भोपाल, फरवरी 25 -- Madhya Pradesh Rainfall: गर्मी की दस्तक से पहले मध्य प्रदेश के मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हुई तेज बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत दी। राजधानी भोपाल में भी शाम के वक्त बादलों की आवाजाही के बीच मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में और बारिश की संभावना जताई है। हालांकि बारिश के बावजूद भोपाल में दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक है। प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा।क्यों बदला मौसम? मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.