नई दिल्ली, अगस्त 12 -- अक्सर जब हम कैब बुक करते हैं तो टिप वाला ऑप्शन नजर आता था, लेकिन अब वह नहीं दिखेगा। दरअसल, केंद्र सरकार ने ओला, उबर और अन्य सभी कैब एग्रीगेटर्स के मोबाइल ऐप्स पर यात्रियों से बुकिंग के समय या यात्रा के दौरान टिप मांगने की प्रथा पर रोक लगा दी है। अब कैब बुक करते समय ऐप पर 10 रुपये, 15 रुपये या 20 रुपये जैसी निश्चित राशि की टिप देने का विकल्प यात्री को नहीं दिखेगा। सरकार का मानना है कि टिप पूरी तरह से यात्री की स्वतंत्र इच्छा पर आधारित होनी चाहिए और इसे किसी भी तरह से राइड की उपलब्धता, बुकिंग की पुष्टि या ड्राइवर द्वारा जल्दी स्वीकार करने से नहीं जोड़ा जा सकता है। यही कारण है कि टिप प्रथा को खत्म कर दिया गया।सरकार ने जारी किए दिशा निर्देश केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने मोटर वाहन एग्रीगेटर्स को निर्देश जा...