नई दिल्ली, जून 18 -- केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक बहस एक बार फिर तेज हो गई है। अलग अलग राज्यों में प्रमुख विपक्षी दलों में टूट के बाद यह चर्चा है कि NDA लोकसभा और राज्यसभा में अपना कुनबा बढ़ाने की तैयारी में हैं ताकि परिसीमन बिल को पास कराया जा सके। इस बीच अब आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने परिसीमन बिल को लेकर नया हिंट दे दिया है। उन्होंने संकेत दिए हैं कि भाजपा सरकार नए बदलावों के साथ परिसीमन बिल एक बार फिर संसद में पेश कर सकती है। नायडू की मानें तो प्रस्ताव में दक्षिणी और उत्तरी राज्यों के बीच संतुलन बनाए रखने की कोशिश की जाएगी। चंद्रबाबू नायडू ने इकनॉमिक टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में यह बातें कही हैं। उन्होंने कहा है कि एनडीए सरकार महिला आरक्षण कानून के साथ इस परिसीमन बिल को दोबारा संसद में लेक...