बदले राजनीतिक समीकरणों के बीच इंडिया गठबंधन की बैठक आज
नई दिल्ली, जून 7 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद बदले राजनीतिक समीकरणों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में इंडिया गठबंधन की सोमवार को बैठक होगी। करीब एक साल बाद होने वाली इस बैठक में भाजपा की अगुआई वाली सरकार का एकजुट होकर संसद के अंदर और बाहर मुकाबला करने पर चर्चा होगी। इंडिया गठबंधन की बैठक ऐसे वक्त हो रही है, जब डीएमके ने अलग होने का ऐलान कर दिया है। वहीं, पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस के सामने अस्तित्व का संकट है। ऐसी स्थिति में गठबंधन सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए जन साधारण से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन का ऐलान कर सकता है। यह भी पढ़ें- खत्म होने लगी साख तो दीदी को सताई INDIA गठबंधन की याद, ममता बनर्जी को कितना मिलेगा भाव?बैठक में शामिल नेता करीब एक वर्ष बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.