बस्ती, मार्च 2 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले की पीएचसी पर सीएम स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में आने वाले मरीजों की संख्या कम रही। बदलते मौसम के कारण खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज बढ़े हैं। चिकित्सक सुबह व शाम ठंड से बचाव की सलाह दे रहे हैं। भानपुर संवाद सूत्र के अनुसार सीएचसी भानपुर अंतर्गत पीएचसी सगरा, परसाकुतुब व करमहिया में रविवार को स्वास्थ्य मेला आयोजित हुआ। पीएचसी सगरा एवं करमहिया में आयुष चिकित्सकों डॉ. बृजनंदन मोदनवाल व डॉ. अमिष कुमार ने क्रमश: 16 व 41 मरीजों को देखा। पीएचसी परसाकुतुब में एलौपैथिक चिकित्सक डॉ. अजय कुमार ने 33 मरीज देखे। चिकित्सकों ने बताया कि अस्पतालों पर सर्दी, जुकाम व खांसी के सर्वाधिक मरीज आएं। गौर संवाद सूत्र के अनुसार पीएचसी न्यू हलुवा बाजार में 35 मरीज आए, जिनको फार्मासिस्ट रामतौल जायसवाल व संविदा...