रुडकी, मार्च 9 -- सोमवार को आसमान में छाए बादलों से किसान चिंतित हो उठे हैं। इस समय गन्ने की बसंत कालीन बुआई और सरसों की फसल की कटाई का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। मौसम खराब होने पर दोनों ही फसलों के कार्य प्रभावित होंगे। फरवरी के मध्य से लेकर मार्च के अंत तक बसंत कालीन गन्ने की बुआई की जाती है। इस दौरान की जाने वाली गन्ना बुआई तापक्रम के अनुकूल मानी जाती है।इस माह की गई गन्नें की बुआई पर अच्छा उत्पादन मिलता है। पिछले कुछ दिनों से मौसम में गर्माहाट होने के बाद गन्ने की बुआई कार्य में तेजी आ गई थी। लेकिन सोमवार को आसमान में काले बादल छाने के बाद किसानों के माथे पर चिंता के बल पड़ गए हैं। किसान रजत सिंह, बबलू कुमार ने बताया कि इस समय गन्ने की बुआई के लिए खेत को तैयार करने के अलावा गन्नें की बुआई भी की जा रही है। मौसम में बदलाव होने से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.