बदले मौसम से जायद फसलें हो रही प्रभावित
कानपुर, मई 10 -- मूसानगर,संवाददाता। रबी के बाद किसान जायद फसलों की खेती में जुटे हैं। मौसम में हर दिन हो रहे बदलाव से मूंग की खेती प्रभावित हो रही है। मई माह के पहले सप्ताह में बारिश के बाद अचानक गर्मी का असर तेज होने से पौधे मुरझाने लगे हैं। मौसमी बदलाव मूंग की फसल सहन कर पाने में सक्षम नहीं है। गर्मी से भूजल स्तर भी खिसक रहा है। इससे मूंग फसल की पर्याप्त सिंचाई नहीं होने पा रहा है। पानी नहीं मिलने पर फसल झुलस रही है,अधिक गर्मी की वजह से फसल की जीवन अवधि भी कम हो जाती है,ऐसे में फसल सूखने व पीले पड़ने लगते हैं। मूसानगर के किसान भूपेंद्र बंजारा, राम सेवक, अशोक निषाद, देवेंद्र ठाकुर, प्रदीप दुबे आदि ने बताया कि उन्होंने मूंग की फसल बोई हुयी है पर कुछ फसल में कीड़े लग गए और कुछ फसल गर्मी की वजह से मुरझा गई है। दोपहर में तेज धूप से फसल पीली पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.