सीवान, अप्रैल 1 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। इन दिनों मौसम परिवर्तन के कारण काफी संख्या में लोग बीमार पड़ रहे हैं। बीमार पड़ने के बाद मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। सदर अस्पताल में मंगलवार को इस तरह के मरीजों को देखा गया। बताया गया कि सामान्य ओपीडी की पहली पाली में करीब 205 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। इनमें से 40 फीसदी को सर्दी, खांसी व बुखार का लक्षण था। सभी को डॉक्टर ने लक्षण के आधार पर आवश्यक दवाएं लिखीं। साथ ही कई तरह का एहतियात बरतने को भी कहा गया। बताया गया कि नियमित दवा लेकर काफी संख्या में मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। जबकि कई ऐसे भी मरीज हैं जो पांच दिन से अधिक या एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित हैं। ऐसे मरीजों का टाइफाइड की जांच करायी जा रही है। मंगलवार को भी करीब 30 मरीजों का टाइफाइड की जांच करायी गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.