बदले मौसम में वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं लोग
गाजीपुर, अगस्त 19 -- गाजीपुर, संवाददाता। मौसम के उतार-चढ़ाव के चलते बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वायरल व मलेरिया के साथ ही अब टायफाइड के मरीज भी बढ़ गए हैं। वहीं मरीजों में डेंगू के भी लक्षण मिल रहे चिकित्सकों का कहना है कि टायफाइड के मरीजों को खानपान में सावधानी बरतनी चाहिए। उन्हें चिकित्सक की सलाह से उपचार कराना चाहिए। इसमें लापरवाही खतरनाक हो सकती है। जिले में बारिश के बाद मौसम में आए बदलाव के चलते उमस भरी गर्मी लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। वायरल बुखार के अतिरिक्त मलेरिया और टायफाइड के मरीज भी बढ़ गए हैं। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कालेज से संबंद्ध अस्पताल के ओपीडी में बुधवार को मरीजों की भीड़ लग रही है। यहां प्रतिदिन तीन हजार से 32 सौ मरीज पहुंच रहे है। इनमें सबसे ज्यादा मरीज वायरल, मलेरिया और टायफाइड से पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.