हरदोई, मार्च 16 -- हरदोई। दिन पर दिन बढ़ रहे तापमान के साथ ही आने वाले दिनों में संभावित भीषण गर्मी और लू से पशुओं को बचाने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने शासन के निर्देशानुसार जनपद के सभी पशु -आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के रखरखाव और खान-पान को लेकर विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया सभी खंड विकास अधिकारियों को आश्रय स्थलों में गर्मी और लू से बचाव के लिए विशेष इंतजाम करवाने के निर्देश दिए गए हैं। ग्राम पंचायतों को गोवंश शेड को चारों ओर से टाट या बोरे से ढकने तथा उन्हें समय-समय पर पानी से भिगोकर ठंडक बनाए रखने की व्यवस्था करनी होगी। संरक्षित गोवंश के लिए स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर, पानी की चरहियों की नियमित सफाई चूना या ब्लीच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.