मुजफ्फर नगर, फरवरी 18 -- मौसम के लगातार उतार-चढ़ाव ने लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। दिन में तेज धूप और गर्मी तो रात में ठंड बढ़ने से कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग तेजी से बीमार पड़ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं, जबकि जिले के 12 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी मरीजों की भीड़ सामान्य दिनों के मुकाबले बढ़ी है। मौसम पिछले करीब एक सप्ताह से गडबड़ा गया है। दिन में तेज धूप लोगों के गर्म पकड़े उतरवाने पर मजबूर कर रहा है, जबकि रात में ठंड लोगों को गर्म कपड़ों के लिए चिंता में डाल रहा है। ऐसे में जरा सी भी लापरवाही लोगों के साथ बच्चों को दस्त, बुखार, नजला, जुकाम आदि बीमारियों के लिए जकड़ रही है। जिला अस्पताल में सबसे अधिक मरीज वायरल बुखार, सर्दी-खांसी और गले के संक्रमण से पीड़ित होकर पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.