औरैया, अप्रैल 6 -- अछल्दा। संवाददाता। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की ओपीडी में बुखार, खांसी और जुकाम से पीड़ित मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मरीजों का आना शुरू हो गया, जो दोपहर तक जारी रहा। ओपीडी में सबसे अधिक संख्या बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की रही। डॉक्टरों के अनुसार बदलते मौसम के चलते वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जिससे लोग बुखार, सर्दी और खांसी की चपेट में आ रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सकों ने बताया कि इस समय विशेष सावधानी बरतना जरूरी है। लोगों को ठंडी-गर्म चीजों के सेवन से बचना चाहिए और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। डॉक्टरों ने सलाह दी कि किसी भी तरह के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें और बिना डॉक...