बदले मार्ग से चलेगी गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल, लखनऊ सहित कई स्टेशनों पर नहीं होगा ठहराव
मुंगेर, जुलाई 1 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने 09451/09452 गांधीधाम- भागलपुर- गांधीधाम स्पेशल ट्रेन का परिचालन जारी रखने का निर्णय लिया है। हालांकि, नॉर्दर्न रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर ब्लॉक के कारण इस ट्रेन का संचालन फिलहाल बदले हुए मार्ग से किया जाएगा। यह जानकारी मालदा के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने दी है। उन्होंने बताया कि यह स्पेशल ट्रेन अब कानपुर सेंट्रल, फतेहपुर, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, औनिहार, गाजीपुर सिटी, छपरा, हाजीपुर होकर चलेगी। इस दौरान दोनों दिशाओं में ट्रेन का ठहराव फतेहपुर, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, औनिहार, गाजीपुर सिटी, छपरा और हाजीपुर स्टेशनों पर रहेगा। वहीं, पुराने मार्ग के लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, बगहा, हरिनगर, नरकटियागंज, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी तथा चकिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.