बदले मार्ग से चलेगी ऋषिकेश-उदयपुर एक्सप्रेस
रुडकी, अगस्त 6 -- लक्सर, संवाददाता। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में चल रहे इंजीनियरिंग कार्य के कारण गाड़ी संख्या 19610 योग नगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मुरादाबाद महेश यादव ने बताया कि रेलवे के अनुसार अजमेर-मदार रेलखंड के बीच समपार फाटक संख्या एलसी-44 पर स्टील गर्डर लॉन्चिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते 9 अगस्त 2026 को चलने वाली योग नगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मदार-अजमेर-आदर्शनगर के बजाय मदार-आदर्शनगर बाईपास लाइन से संचालित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.