बहराइच, मई 5 -- बहराइच,संवाददाता। जिले में आए आंधी-पानी को 24 घंटे से अधिक समय हो चुके हैं,लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति पटरी पर नहीं आ सकी है। टूटे पोल तो दूर क्षतिग्रस्त लाइनों को भी दुरुस्त नहीं किया जा सका है। कर्मियों का कहना है कि स्टोर से पर्याप्त उपकरण न मिलने से आपूर्ति बहाली में असुविधा हो रही है। बिजली से चलने वाले सभी तरह के उपकरण भी ठप हैं। अधिकारी सीयूजी नंबर उठा नहीं रहे हैं,जिससे उपभोक्ताओं में भी नाराजगी बढ़ रही है। तेजवापुर विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के सिसई हैदर बाइपास पर आंधी के चलते पेड़ गिरने से बिजली का पोल और तार टूटकर सड़क पर गिरे हुए हैं। यह भी पढ़ें- सात दिन से अंधेरे में हैं डेढ़ सौ गांव इस घटना से सिसई हैदर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। पोल व तार का कुछ हिस्सा बीच सड़क पर लटक रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.