फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 29 -- फर्रुखाबाद। साहबगंज चौराहा से लेकर एनएकेपी डिग्री कॉलेज तक जर्जर बिजली तार बदले जाने के चलते आठ घंटे चार मोहल्लों की बिजली गुल रही। इस वजह से लगभग 700 उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। रविवार को साहबगंज चौराहा से एनएकेपी इंटर कॉलेज तक जर्जर बिजली के तार बदलने जाने के चलते सुबह दस बजे मोहल्ला मनिहारी, नाला मछरट्टा, सधवाड़ा व गढ़ी खां जमा खां की आपूर्ति बंद कर दी गई।लकूला उपकेंद्र के जेई अजय कुमार की देखरेख में बिजली कर्मचारियों ने जर्जर तारों को बदलना शुरू किया। इस दौरान साहबगंज चौराहा से एनएकेपी इंटर कॉलेज मार्ग भी बंद कर दिया गया। इसके चलते वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वाहन चालक गलियों से होकर गुजरने को मजबूर हुए। वहीं बिजली गुल होने से करीब 700 उपभोक्ताओं को पेयजल आदि की समस्या हुई। गर्मी के चलत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.