बदले की राजनीति
नई दिल्ली, अगस्त 4 -- तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन की मंगलवार सुबह हुई गिरफ्तारी और फिर कुछ घंटों में मद्रास हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद रिहाई, एक पुरानी पटकथा का नया मंचन ही था। बदले की राजनीति के इस नाटक के बस किरदार बदल गए थे। उदयनिधि की यह गिरफ्तारी सोमवार को तंजावुर रैली में तमिल अभिनेत्री तृषा के खिलाफ कथित अशोभनीय टिप्पणी को लेकर हुई थी। तृषा मुख्यमंत्री विजय की करीबी हैं। जाहिर है, विजय की पार्टी टीवीके ने उदयनिधि के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई हुई। उदयनिधि कोई पहली बार विवादित बयान के कारण सुर्खियों में नहीं आए हैं। सनातन के खिलाफ उनके विषवमन को लोग अभी तक भूले नहीं हैं। सितंबर 2023 में चेन्नई में आयोजित लेखकों-कलाकारों के एक जलसे में खेल मंत्री के तौर पर उन्होंने सनातन धर्म की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.