पटना, मई 30 -- दस सर्कुलर रोड आवास खाली कराने को राजद ने अलोकतांत्रिक और बदले की कार्रवाई बताया है। राजद नेताओं ने कहा कि राबड़ी देवी विगत 20 वर्षों से उस आवास में रहती आ रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री के साथ ही आज भी वे बिहार विधान परिषद में नेता विरोधी दल हैं। फिर ऐसी कौन सी स्थिति आ गई जो उन्हें 10 सर्कुलर रोड बंगले के बदले दूसरा आवास आवंटित किया गया है। राबड़ी देवी के पटना पहुंचते ही राजद नेता दस सर्कुलर रोड आवास पहुंचने लगे। प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय महासचिव बीनू यादव, प्रदेश महासचिव भाई अरुण, बलि यादव, राजेश, गणेश और जितेंद्र आदि ने राबड़ी देवी से बात की। यह भी पढ़ें- बदले की कार्रवाई कर रही सरकार : राजद मुलाकात के दौरान राबड़ी देवी ने कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार अलोकतां...