नई दिल्ली, फरवरी 16 -- दिल्ली के रोहिणी इलाके में सोमवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक 27 साल महिला फिजियोथेरेपिस्ट पर उसके अपने ही जीजा ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी की पहचान जय प्रकाश यादव के रूप में हुई है, जो नजफगढ़ का निवासी है और एक कोचिंग सेंटर में शिक्षक है। पुलिस के अनुसार, जय प्रकाश अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के साथ चल रहे पुराने विवाद का बदला लेना चाहता था। अपनी पहचान छिपाने और शक से बचने के लिए आरोपी महिलाओं के कपड़े और विग पहनकर अपनी साली की काम करने की जगह, रोहिणी सेक्टर-24 स्थित एक थेरेपी सेंटर में घुसा और कटर ब्लेड से उसका गला रेत दिया। घटना की सूचना दोपहर करीब 12.21 पर पुलिस को मिली, जिसके बाद बुध विहार थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों और स्टाफ ने महिला को बीएसए अस्पत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.