नई दिल्ली, मार्च 18 -- इजरायली हमलों में अपने टॉप कमांडरों को खोने के बाद ईरान बदले की आग में धधक रहा है। ईरान ने बुधवार को इजरायल को मिसाइल हमलों से दहला दिया है। खबरों के मुताबिक, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अपने सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की हत्या के बाद तेल अवीव में 100 से ज्यादा ठिकानों पर हमला किया है। वहीं ईरान ने अरब देशों पर भी हमलों की तीव्रता बढ़ा दी है। एक बयान में IRGC ने कहा है कि 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' की 61वीं लहर के दौरान इन ठिकानों पर हमला किया है। बयान में कहा गया, "ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC) के पूर्व सचिव डॉ. लारीजानी की शहादत का बदला लेने के लिए, मल्टी-वॉरहेड वाली खोर्रमशहर-4 और कद्र मिसाइलों के साथ-साथ इमाद और खैबर शिकन प्रोजेक्टाइल्स का इस्तेमाल करके दुश्मन के ठिकानों...