लखनऊ, मार्च 15 -- UP News: आरएसएस के संगठनात्मक ढांचे में बदलाव होगा। पानीपत (हिरयाणा) में रविवार को समाप्त हुई तीन दिवसीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में बदलावों को अंतिम रूप दिया गया है। इसके तहत उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को मिलाकर 'उत्तर क्षेत्र' बनाया जाएगा। चूंकि दोनों राज्यों में संघ की शाखाओं की बड़ी संख्या है, लिहाजा यह बदलाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ये बदलाव अगले साल मार्च के बाद लागू होंगे। प्रतिनिधि सभा में तय किया गया है कि शताब्दी वर्ष में नई तैनातियां नहीं की जाएंगी। हालांकि, भविष्य में नई संरचना के मुताबिक संघ काम करेगा। प्रांत की वर्तमान संरचना समाप्त हो जाएगी। क्षेत्र और संभाग के स्तर से संघ के काम संचालित होंगे। बदली हुई व्यवस्था में संघ देश को 9 क्षेत्रों और 85 संभागों में बांटकर काम करेगा। क्षेत्र स्तर पर संगठन के समन्वय औ...