बदलेगा सीयूजे का चेहरा, 5 साल का क्वालिटी रोडमैप तैयार
रांची, मई 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की दूसरी बैठक कुलपति सारंग मेढेकर की अध्यक्षता में बुधवार को हुई। बैठक में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, अनुसंधान व प्रशासनिक गुणवत्ता तंत्र को मजबूत बनाने और भविष्य उन्मुख विकास रणनीति तैयार करने पर चर्चा की गई। बैठक में विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, संकाय सदस्यों, आईक्यूएसी सदस्यों और बाहरी विशेषज्ञों ने भाग लिया। आईक्यूएसी निदेशक टीके बसंतिया ने बैठक के प्रमुख एजेंडा बिंदुओं को प्रस्तुत करते हुए विश्वविद्यालय की बदलती शैक्षणिक और प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप आईक्यूएसी के पुनर्गठन एवं कार्यप्रणाली पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुनर्गठित निकाय शिक्षण, अनुसंधान, विस्तार गतिविधियों और प्रशासनिक प्रक्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.