शामली, जून 29 -- भारत सरकार एवं राज्य सरकार के संयुक्त अभियान में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़, कैराना में पोलियो बूथ का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान जन्म से पांच वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को पोलियो की जीवनरक्षक दो बूंद पिलाई गई। अभियान को सफल बनाने के लिए विद्यालय के बच्चों की बुलावा टोली बनाकर पूरे गांव में भेजा गया। टोली ने अभिभावकों को पोलियो बूथ पर बच्चों को लाने के लिए जागरूक किया। जो बच्चे किसी कारणवश रविवार को बूथ पर दवा नहीं पी सके, उन्हें 29 और 30 जून को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। यह भी पढ़ें- पल्स पोलियो अभियान में 144 बच्चों को पिलाई गई दवा पोलियो बूथ पर स्वास्थ्यकर्मी रितु एवं संगीता ने बच्चों को दवा पिलाने का कार्य किया। इस दौरान विद्...