महाराजगंज, मार्च 23 -- महराजगंज, निज संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ ने महराजगंज के मौसम को एकदम बदल कर रख दिया है। रविवार को भी पूरा दिन आसमान में काले बादल लगे रहे। बदली के कारण किसानों के होश उड़े हुए हैं। किसानों का कहना है कि एक दिन की बारिश से तमाम किसानों की गेहूं की फसल गिर गई है। फिर बारिश हुई तो गेहूं की पैदा आधी हो जाएगी।मार्च महीने में दिन में पारा 30 डिग्री तक पहुंचने से गर्मी से लोग काफी परेशान थे। गर्मी बर्दाश्त से बाहर होने लगी थी। पर एक दिन की पूर्वी हवाओं ने मौसम को पूरी तरह बदल करके रख दिया है। मौसम बदलने पर आसमान में पूरा दिन काले बादल लगे रहने के कारण अधिकतर किसान चिन्तित हैं। सदर क्षेत्र के पकड़ी नौनिया के किसान रामदवन वर्मा, मनोज गुप्ता, विनोद जायसवाल, पनियरा क्षेत्र के ग्राम सोहास के किसान रामभवन, रामनैन, सुबाष आदि ने ब...