बदली परीक्षा तिथियां, कई विषयों के पेपर अब जून में
प्रयागराज, मई 23 -- प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में सत्र 2025-26 की वार्षिक एवं सम सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथियों में आंशिक संशोधन किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार बीए भाग-दो राजनीति विज्ञान का 'कम्पेरेटिव गवर्नमेंट' प्रश्नपत्र अब चार जून के बजाय आठ जून को आयोजित होगा। बीए भाग-तीन गृह विज्ञान के अंतर्गत डाइट थेरेपी की परीक्षा अब 25 मई के स्थान पर सात जून, एडवांस ह्यूमन डेवलपमेंट की परीक्षा 26 मई के स्थान पर आठ जून तथा क्लोदिंग कंस्ट्रक्शन एंड एम्ब्रायडरी का प्रश्नपत्र 28 मई के बजाय 10 जून को कराया जाएगा। सभी परीक्षाएं तृतीय पाली में दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक होंगी। इसके अलावा बीएससी भाग-दो रसायन विज्ञान के कार्बनिक रसायन प्रश्नपत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.