महाराजगंज, मार्च 27 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास भवन परिसर में आयोजित नौ दिवसीय विशेष कार्यक्रम का समापन हो गया। समापन सत्र में ग्राम्य विकास विभाग की उपलब्धियों का लेखा-जोखा पेश किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम संतोष कुमार शर्मा व सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह ने किया। सूचना विभाग के कलाकारों व स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। इस अवसर पर प्रदेश की उपलब्धियों पर प्रकाशित विकास पुस्तिका का वितरण भी किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में जनपद ने विकास के नए कीर्तिमान रचे हैं। उन्होंने विशेष रूप से जिला मुख्यालय को रेलवे लाइन से जोड़ने के कार्य की प्रगति और पीपीपी मोड पर शुरू हुए मेडिकल कॉलेज का उल्लेख किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.