बदली के बीच निकली धूप शरीर में चुभती रही, पसीने से तरबतर रहे लोग
कानपुर, जून 20 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। शनिवार को पारा 52 डिग्री से ऊपर पहुंचने के साथ ही बदली की धूप व गर्म हवा ने लोगो के साथ ही पशु पक्षियों को बेहाल कर दिया। जबकि उमस भरी गर्मी में बिजली की कटौती,ट्रिपिंग व लो-वोल्टेज की समस्या लोगों की मुसीबत का सबब बनी रही। जनपद में मौसम की बेरुखी के साथ ही तापमान में हो रहा उतार चढ़ाव लोगों की परेशानी का सबब बना है। जबकि बदली के बीच निकल रही धूप से पशु पक्षी तक बहाल हो रहे हैं। शुक्रवार रात में पारा सामान्य से दो डिग्री ऊपर जाकर 29.6 डिग्री पर पहुंच गया। इसके साथ ही बिजली की ट्रिपिंग व लो वोल्टेज की समस्या के चलते पंखे कूलर शो पीस बने रहे। इससे लोग उमसभरी गर्मी में पसीने से तर बतर रहे। गर्मी से परेशान लोग बिस्तरों पर करवटें बदलने को मजबूर हुए। शनिवार को दिन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.