बदली के बीच जमकर तपा जिला, पारा 42.5 पहुंचा
बांदा, जून 18 -- बांदा। जिले में गुरुवार को पूरे दिन बादल और तेज धूप का सिलसिला चलता रहा। इसके बावजूद पूरे दिन जिला जमकर तपा। लोगों को गर्मी से छुटकारा नहीं मिला। दोपहर के समय चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों से राहगीर पस्त नजर आए। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़ा। अधिकतम 42.5 व न्यूनतम 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अभी दो दिन गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। जनपद में गुरुवार को बादल छाने से मौसम बदलने की उम्मीद जगी, पर पूरे दिन जनपदवासियों को प्रचंड गर्मी का सामाना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- जिले में बबेरू रहा सबसे गर्म, पारा 43.8 डिग्री पहुंचा हवा में नमी कम महज 29 प्रतिशत होने की वजह से गर्मी लोगों को बेहाल करती रही। दोपहर में तेज धूप के कारण राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.