नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- एसआईआर को लेकर मची रार के बीच कॉकरोच जनता पार्टी के आशुतोष रांका ने बड़ा दावा किया है। सोमवार को एक एक्स पोस्ट में आशुतोष ने लिखा कि सीजेआई ने दावा किया है कि मॉडिफाई किया गया फॉर्म 6 सुप्रीम कोर्ट ने अप्रूव नहीं किया था। उन्होंने कहा कि यह सीधे तौर पर 26 सितंबर को ईसीआई के प्रेस रिलीज के विपरीत है। ईसीआई की प्रेस रिलीज में दावा किया गया था कि फॉर्म 6 की घोषणाओं को सुप्रीम कोर्ट ने मान्य कर दिया है। उन्होंने याद दिलाया कि फॉर्म 6 वही है जो नए वोटर पंजीकरण के लिए इस्तेमाल होता है। आशुतोष रांका का कहना है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने एकतरफा तौर पर मनमानी घोषणा जोड़ दी थी।आयोग की प्रेस रिलीज पर भी सवाल आशुतोष रांका ने आगे लिखा है कि सबसे मजेदार बात यह है कि 26 सितंबर का प्रेस रिलीज अब चुनाव आयोग की वेबसाइट प...