लखनऊ, जुलाई 19 -- विपुल शर्मा, वरिष्ठ संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट में तेजाब फेंकने के मामले में पुलिस ने भदोही निवासी अतहर रजा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, फरार आरोपी एहसान ने अपनी पूर्व प्रेमिका से बदला लेने के लिए उस पर तेजाब फिंकवाया था। आरोपी एहसान अपने कई साथियों के साथ थार गाड़ी से भदोही से चलकर लखनऊ के चिनहट पहुंचा और युवती पर तेजाब फेंकने की घटना को अंजाम दिया। चिनहट इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पूर्वी जोन सर्विलांस और चिनहट पुलिस की संयुक्त टीम ने भदोही के जलालपुर गांव निवासी अतहर रजा को कस्बा काजीपुर के पास से गिरफ्तार किया। अतहर पेशे से कालीन मजदूर है। पूछताछ में अतहर ने पुलिस को बताया कि पीड़ित युवती पहले भदोही के एक निजी अस्पताल में काम करती थी, जहां उसकी लंबे समय से आरोपी एहस...